द फॉलोअप डेस्क, रांची:
JPSC-JSSC में अनियमितता और गड़बड़ी के खिलाफ पिछले 15 दिन से अनशन कर रहे छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो, छात्रा उम्मे हबीबा और छात्र राहुल क्रांति की हेल्थ अपडेट सामने आई है। डॉ. अमृता ने बताया कि तीनों के शरीर में कीटोन बॉडीज पाई गई है, जो भूखमरी का संकेत है। डॉ. अमृता ने समझाया कि कीटोन बॉडीज उस स्थिति को कहते हैं जब लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से शरीर में ग्लूकोज नहीं बन रहा है। ऐसी स्थिति में शरीर, अपने अंदर जमा वसा को तोड़कर कीटोन बॉडीज बनाने लगता है। डॉ. अमृता ने बताया कि देवेंद्रनाथ महतो ने पिछले 15 दिनों से कुछ नहीं खाया है और उन्होंने तरल पदार्थ लेने से भी मना कर दिया है। हालांकि, वे पानी पी रहे हैं। डॉक्टर ने बताया के देवेंद्रनाथ महतो के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन पाया गया है।
डॉ. अमृता ने बताया कि छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो के शरीर में सोडियम लेवल 124 है और उनके यूरिन में कीटोन बॉडीज मौजूद है जो स्पष्ट रूप से भुखमरी का संकेत है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On the health update of students and leaders (including Devendra Nath Mahto) doing a hunger strike, Dr Amrita says, "First, there is Devendra Nath Mahto, who has not eaten for 15 days. He is refusing to take fluids, though he is drinking water. An… pic.twitter.com/M6GkY6WxUy
— ANI (@ANI) August 15, 2026
उम्मे हबीबा और राहुल क्रांति की सेहत कैसी है
चिकित्सकों ने बताया कि अनशन कर रहीं छात्र उम्मे हबीबा के यूरिन में भी कीटोन बॉडीज पाई गई है। फ्लूइड ट्रांसफ्यूजन की वजह से उनका ब्लड प्रेशर बना हुआ है वहीं राहुल क्रांति के यूरिन में भी 3+लेवल पर कीटोन बॉडीजो पाई गई है और उनका भी ब्लड प्रेशर केवल फ्लूइड ट्रांसफ्यूजन के जरिए ही बनाए रखा जा रहा है।