logo

जमशेदपुर में घर के बरामदे में खड़ी बुलेट और स्कूटी ले उड़े चोर

CHOR3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी के कोचाकुली में चोरों ने अपने दुस्साहस का परिचय दिया है। दरअसल, बीते बुधवार की देर रात चोरों ने इलाके के सहदेव करुआ के घर में धावा बोला और घर के बरामदे में खड़ी एक बुलेट बाइक और एक सकूटी पर बड़ी ही सफाई से हाथ साफ किया और चलते बने। चोरी की इस घटना के बाद से गाड़ी के मालिक के साथ ही पूरे क्षेत्र के लोगों में गुस्सा व्याप्त है। इस संबंध में सहदेव करुआ ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत की है। जिसमें बताया है कि बीती रात घर के बरामदे में खड़ी बुलेट बाइक संख्या जेएच05डीएल-3929 और एक सकूटी संख्या जेएच05डीएक्स-6015 की चोरी कर ली गयी है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गयी है। चोरों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सहदेव करुआ जेएलकेएम नेता गणपति करुआ के रिश्तेदार है। सूचना मिलते ही गणपति करुआ और जेएलकेएम जिला उपाथ्यक्ष भरत सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। गणपति करुआ ने बताया कि स्थानीय पुलिस हाल के दिनों में निष्क्रिय हो गयी है, जिस कारण क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। क्षेत्र में ना तो पुलिस की पेट्रोलिंग होती है, न ही अपराधियों में पुलिस का अब खौफ है, जिससे कि आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है।

Tags - Jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Jamshedpur Hindi News Theft