logo

CP सिंह सहित सहित इन BJP नेताओं ने DGP से की मुलाकात, अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी का शीघ्र खुलासा करने की मांग

CP009.jpg

रांची
कांके में भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की नृशंस हत्या एवं राज्यभर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। विधायक सी.पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपा और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। इससे आम जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था से डगमगाने लगा है। विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि राजधानी रांची में दिनदहाड़े हत्या, चोरी, डकैती और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से कांके में भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की दिनदहाड़े हुई हत्या और उसके अगले ही दिन रवि स्टील में भूपल साहू की हत्या का उल्लेख करते हुए चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक आरोपी के पकड़े जाने के बावजूद मुख्य साजिशकर्ता अब तक फरार है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अनिल महतो टाइगर हत्याकांड की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेगा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक सी.पी. सिंह, सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व विधायक समरी लाल, रामकुमार पाहन, भाजपा नेता शशिभूषण भगत, प्रीतम साहू और अनिल महतो टाइगर के भाई अनुज कुमार महतो सहित कई अन्य नेता शामिल थे।

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest