logo

हुसैनाबाद में रात्रि प्रहरी की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

palamu7.jpg

द फॉलोअप डेस्क

17 मार्च की रात बी.आर.सी. हुसैनाबाद में कार्यरत रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर उर्फ सीताराम की हत्या अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बी.आर.सी. कार्यालय भवन की छत पर कर दी गई थी। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या- 63/2025, दिनांक- 18.03.2025, धारा- 103(1), भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के त्वरित अनुसंधान एवं उद्भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया।

गठित SIT द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सिंचाई विभाग नहर कॉलोनी में रहने वाले योगेन्द्र डोम को पूछताछ हेतु हुसैनाबाद थाना लाया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 15.03.2025 की रात्रि में उसने अपने बहनोई सनोज डोम, एवं साथियों सोनू डोम और बिगू डोम के साथ मिलकर दो साइकिलों की चोरी की थी।

चोरी के दौरान उन्हें रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर द्वारा देख लिया गया था। अगले दिन शाम लगभग 07:00 बजे रात्रि प्रहरी द्वारा चारों को चेतावनी दी गई कि चोरी की गई साइकिलें लौटा दें, अन्यथा उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। डर और प्रतिशोधवश चारों ने योजना बनाकर दिनांक 17.03.2025 की रात्रि में बी.आर.सी. भवन की छत पर सोए रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर की बलुआ और बांस की लाठी से मारकर हत्या कर दी।

SIT द्वारा गहन छानबीन करते हुए हत्या में प्रयुक्त बलुआ, बांस की लाठी, एवं पूर्व में चोरी की गई दोनों साइकिलें अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1. सनोज डोम (28 वर्ष), पिता - मनोज डोम, सा० - गजनिया, थाना - मोहम्मदगंज, जिला - पलामू।
2. सोनू डोम (20 वर्ष), पिता - तुलसी डोम, सा० - पाण्डेय करमा, थाना - माली, जिला - औरंगाबाद (बिहार)।
3. बिगू डोम (48 वर्ष), पिता - रामप्यारी डोम, सा० - महुअरी, थाना - हुसैनाबाद, जिला - पलामू।
4. योगेन्द्र डोम (28 वर्ष), पिता - स्व० दरबारी डोम, सा० - महुअरी, थाना - हुसैनाबाद, जिला - पलामू।

 बरामद सामग्रियाँ: 

1. कांड में प्रयुक्त बलुआ।
2. कांड से पूर्व चोरी गई दो साइकिलें।
3. कांड में प्रयुक्त बांस की लाठी।

छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारीगण: 

1.  एस. मोहम्मद याकुब, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद।
2.  दिव्यांश शुक्ल, परि. भा.पु.से. सह-थाना प्रभारी, हैदरनगर।
3. पु.नि. सोनू कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, हुसैनाबाद।
4. पु.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, मोहम्मदगंज।
5. पु.अ.नि. धर्मवीर यादव, पिकेट प्रभारी, लठेया।
6. पु.अ.नि. अफजल अंसारी, हैदरनगर थाना।
7. पु.अ.नि. रमन यादव, हुसैनाबाद थाना।
8. पु.अ.नि. बिरेन्द्र मेहता, हुसैनाबाद थाना।
9. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद तथा थाना प्रभारी हैदरनगर के अंगरक्षक।
10. हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज थानों के सशस्त्र बल के जवान।

 

Tags - husainabad palamu accused arrestedjharkhand news