logo

झारखंड में 3–5 मार्च तक होगी बारिश, मौसम में जारी रहेगा उतार चढ़ाव

rain_in_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मौसम के बदलाव का सिलसिला मार्च में भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में बादल छाए रहने के अनुमान है। वहीं 3-5 मार्च तक बारिश के भी आसार है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 5-6 डिग्री का उतार चढ़ाव होने का अनुमान है। 3 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश को लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा। 


3-5 मार्च तक राज्य में हल्के से मध्यम स्तर की होगी बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार, 29 को देश के पश्चिमोत्तर देश में विक्षोभ के आने के बाद एक और विक्षोभ एक से दो मार्च के बीच आनेवाला है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों के साथ झारखंड में पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान तीन से पांच मार्च तक राज्य में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी। तीन को तेज हवा के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच के बाद मौसम साफ होगा, लेकिन उसके बाद फिर मौसम बदलाव का अनुमान है। वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र के अभिषेक आनंद ने कहा कि मार्च के पहले पखवाड़े के दौरान मौसम में बदलाव का क्रम जारी रहेगा।

जिलों का तापमान

रांची 27.0 15.9

जमशेदपुर 31.0 18.2

मेदिनीनगर 30.4 14.8

बोकारो 28.6 14.1

देवघर 29.5 16.4

गढ़वा 28.7 12.1

चतरा 26.8 11.3

गुमला 29.8 11.4