logo

झारखंड में कल से 2 दिन बारिश, फिर तापमान तोड़ेगा रिकॉर्ड; इन जिलों में 40 पार जायेगा पारा

rain29.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड का मौसम एक बार फिर मिजाज बदलने वाला है। कल से फिर बारिश के अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 व 31 मार्च को बारिश के आसार हैं। रांची सहित सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, चतरा, लोहरदगा में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। जबकि, एक अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। उसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।  आज रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के अनुमान हैं।  


बारिश को लेकर अलर्ट जारी 
मौसम विभाग ने वज्रपात व बारिश का संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को वज्रपात से बचने के लिए सतर्क किया है। पेड़, बिजली खंभे के नीचे नहीं खड़े होने, गर्जन के समय खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है। इधर, 28 मार्च को हल्के बादल छाये रहने के कारण रांची का अधिकतम तापमान 27 मार्च की अपेक्षा 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 


तापमान में होगी बढ़ोतरी 

मौसम विभाग के अनुसार, चार अप्रैल तक राज्य के कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। राज्य में शनिवार और रविवार को बादल छाने के बाद हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। लेकिन, एक अप्रैल से बादल पूरी तरह छंट जाएंगे और मौसम शुष्क व साफ रहेगा। इससे तीखी धूप की गर्मी तापमान को बढ़ाएगी। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक चल रहा है। मेदिनीनगर का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जमशेदपुर का तापमान भी 38.3 तक पहुंच चुका है। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिलों में भी गर्मी बढ़ रही है।

Tags - weather jharkhandweather summerrain in Jharkhand