द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नवजात शिशु को कुत्तों द्वारा नोच-नोच कर खा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शिशु का पूरा शरीर कुत्तों ने खा लिया, केवल सिर का हिस्सा ही घटनास्थल पर मिला। इस दर्दनाक दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।.jpeg)
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं कि नवजात को किस परिस्थिति में वहां छोड़ा गया और इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।.jpg)
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।