logo

राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात से रहे सावधान

baarish_heavey.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग ने 7 और 9 अगस्त को कोल्हान और संताल क्षेत्र के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खास तौर पर गुरुवार को चतरा, पलामू और गढ़वा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात (Cyclonic Circulation) का असर अगले चार दिनों तक राज्य में देखने को मिलेगा।
बारिश में बन गया रिकॉर्ड
इस बार झारखंड में मानसून ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और लातेहार जिलों में अब तक 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिससे पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके अलावा 5 और जिले ऐसे हैं जहां 900 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश धनबाद में 47.4 मिमी दर्ज की गई, जबकि सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


 

Tags - Jharkhand  Weather news jharkhand Weather news Weather News Updates Jharkhand jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand Weather news Weather news jharkhand Jharkhand Weather News Weather News Jharkhand Weather news Jharkhand Jharkha