द फॉलोअप डेस्क
रांची से एक बड़ा हिंसक मामला सामने आया है, जहां जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। यह मामला बांकी भुरसूडीह का बताया जा रहा है, जहां बीते शनिवार को 22 वर्षीय सुरेश स्वांसी पर जमीन को लेकर धारदार हथियार से हमला किया गया। .jpeg)
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मुकर पर पहुच्न्ही और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि हत्या किसी आपसी रंजिश के कारण हुई है। अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। और इस मामले से जुड़े तीन अपराधियों की तलाश की जा रही है। 
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई सोनाराम स्वांसी और पिता एतवा स्वांसी ने बताया कि सुरेश गांव के ही विभीषण स्वांसी के साथ मशरूम चुनने धान के खेत गया था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उन्हें ढूंढने निकले। उसी दौरान विभीषण स्वांसी को घर आता देख सुरेश के संबंध में पूछताछ की। जिस पर विभीषण ने बताया कि गांव के जगदीश स्वांसी, हरि मुंडा और पूर्ण स्वांसी ने जमीन विवाद में सुरेश पर तोनो (धारदार हथियार) से हमला कर दिया और सिर को धड़ से अलग कर दिया है। और शव खेत में पड़ा है। 
इसके बाद परिजन तुरंत घटन अकि जानकारी तमाड़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। और मामले की जांच में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी घर से फरार बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुरेश का एक डेढ़ डाल का बेटा भी है।