logo

मां-बाप को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी, पत्नी और सुसराल वालों पर लगाया ये आरोप 

HANG.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गोसाईं टोली में रहने वाले युवक अनिल साहु ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले अनिल ने अपने परिवार वालों को वीडियो कॉल कर पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना की जानकारी दी और कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता। 

अनिल शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले लगातार उसे परेशान कर रहे हैं, इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। कुछ देर बाद ही घर से अनिल का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। 

अनिल के परिजनों ने चुटिया थाना में पत्नी पम्मी देवी, ससुर गोविंद साहू, सास मुनकी देवी, साला अरविंद साहू और साली खुशबू देवी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि अनिल की पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था, जिसका अनिल विरोध करता था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। अनिल सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Ranchi News Ranchi Hindi News Ranchi Latest News Ranchi Crime News