logo

अवैध संबंध के शक में पति की गला रेतकर फरार हुई पत्नी, बच्चों को भी साथ ले गई

crime55.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सरायकेला-खरसावां जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और बच्चों को लेकर फरार हो गयी। घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी धीरजगंज इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो कोलाबीरा स्थित डीडी स्टील में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। राजेश हाल ही में 14 जुलाई को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने आए थे। 

पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बताया गया कि 17 जुलाई को उनके घर कोई मेहमान भी आया था। राजेश ने उस दिन दुकानदार से पनीर खरीदा था और कहा था कि उसका साला आया है। इसके बाद से राजेश दिखाई नहीं दिए। शनिवार को जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर देखा गया कि राजेश का शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। आशंका है कि पत्नी ने अवैध संबंध के शक में अपने पति की गला रेतकर हत्या की और शव को जलाने की कोशिश भी की। वारदात के बाद वह बच्चों को लेकर फरार हो गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Seraikela-Kharsawan News Seraikela-Kharsawan Latest News Crime News