logo

रांची : नहीं पच रहा आदिवासी सीएम, केंद्र सरकार का रवैया झारखंड के प्रति नाकारात्मक- विनोद पांडेय

342.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपानीत केंद्र सरकार का रवैया झारखंडियों के प्रति नाकारात्मक है। आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं पच रहा है। किसी न किसी रूप में भाजपा आदिवासियों को कुचलने का काम कर रही है। ये बातें राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के शहीदों को भी मिटाने का काम कर रही है। राज्य सरकार के संबंध में विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जिस तरह से काम कर रही है वह सराहनीय है। अगले 2024 के चुनाव में भी बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने शहीद निर्मल महतो चौक पर अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद ये बातें कहीं।

कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
जेएमएम रांची जिला समिति द्वारा झारखंड आंदोलन के प्रणेता व झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो की 72वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विनोद कुमार पांडेय उपस्थित हुए। वहीं, कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, झामुमो केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया, जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, पूर्व केंद्रीय सदस्य अफरोज अंसारी, जिला सचिव डॉ. हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, अश्विनी शर्मा, बीरू साहू, लालजय नाथ शहदेव, आदिल इमाम, जुलफीकार खान, डॉ. तालकेश्वर महतो, डॉ. बबलू राम, जावेद अख्तर अंसारी,  जितेंद्र गुप्ता, मंटू लाला, सुनील साहू, परविन्दर सिंह नामधारी, अजित नायक, रमेश साहू, सागर वर्मा, नयनतारा उरांव, मो. कयूम, फरीद, उषा उरांव, परवेज आलम गुड्डू, नंदकिशोर चंदेल, राकेश वर्मा , राधा देवी, अजीत नायक, प्रदीप मिर्धा, नीरज वर्मा, मुकेश महतो, राहुल वर्मा, गोपाल पांडे, ओम शर्मा, अजय उरांव, सुरज साहू, अरूण महतो, सुमित कुमार, सहज नाथ महतो, मंगल मिंज, राजेश सिंह, मो अकबर खुरैसी, सृजन, निखिल, सहनावज हुसैन, सद्दाम, कामरान, दिनेश तिग्गा, किशोर कुमार, नईम खान, मो साजिद, विपिन पांडे, मोहन गोस्वामी, विनीत सिंह, गौरव (माही), अमर कुमार महतो, राकुमार प्रजापति, नसीम खान, अब्दुला हबीब, आसिफ, अवधेश, सोमू बनर्जी, मो अदीब अशर्फी, रमजान आदि शामिल थे।