logo

पंजाब में नकली शराब पीने 14 लोगों की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती

14_people_died.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पंजाब के अमृतसर में नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गयी है। उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया, "यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है। हमें रात से सूचना मिल रही थी। हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है। जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। अपराधियों को पकड़ लिया गया है। 5 गांवों में ऐसी घटना सामने आई है। 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।"

नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर SSP मनिंदर सिंह ने बताया, "हमें कल रात सूचना मिली की नकली शराब पीने से यहां लोगों की मृत्यु हो रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए हमने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हम छानबीन कर रहे हैं कि कहां-कहां से शराब मंगाई गई है। हम पूरे तंत्र को खत्म कर देंगे। सरकार की ओर से हमें निर्देश हैं कि नकली शराब का सेवन कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हमने 2 FIR दर्ज की है। मामले में 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।"


 

Tags - Punjab News Punjab Latest News Spurious liquor 14 people died