logo

लातेहार में पुलिस पर हमला, अवैध निर्माण रोकने गई थी टीम; 8 जवान घायल

LATEHAR4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के लातेहार जिले के जालिमखुर्द गांव में रविवार की रात उस वक्त हालात बिगड़ गए जब अवैध मकान निर्माण को रोकने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की गई और लाठी-डंडों से भी हमला हुआ, जिसमें थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एसआई विक्रांत उपाध्याय, राजा दिलावर, सुरेंद्र कुमार महतो, रमाकांत गुप्ता, एएसआई मनीष राय, कुबेर प्रसाद और सिपाही प्रवेश यादव शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रौशन कुमार, पिंटू कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार और जितेन्द्र कुमार साव शामिल हैं। सभी आरोपी जालिमखुर्द गांव के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी के अनुसार, इस मामले में लातेहार थाना में कांड संख्या 104/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर हथियार लूटने, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनकी तलाश जारी है।