logo

Chandrayaan-3 : HEC द्वारा बनाए गए लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा चंद्रयान 3, जाने बनाने की पूरी कहानी

hec.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज पूरे देश की निगाहें चंद्रयान 3 के लांचिंग पर टिकी हुई है। हर देशवासी प्रक्षेपण की सफल कामना कि दुआ मांग रहा है। आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उसी समय एचईसी के अधिकारी और कर्मचारीगण भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है ।क्योंकि एचईसी द्वारा निर्मित लॉचपेड से चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण हो रहा है।


क्या है कहानी
बात है आज से लगभग 17 साल पहले की। साल 2005-06 के दौरान जब हमारे पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय APJ कलाम साहब लॉंच पैड बनाने के दिशा में कार्य कर रहे थे। उसी दरम्यान जर्मनी और अमेरिका के विदेश दौरे में वहाँ के कुछ वैज्ञानिकों के द्वारा एचईसी का नाम सुझाया गया। तब 2008 में उन्होंने एचईसी का दौरा किया। एचईसी के कार्यक्षमता और तकनीकी कुशलता को देखते हुए पहले तो वो दंग हुए और उसके बाद इसरो से मोबाइल लांचिंग पैड का कार्यदेश एचईसी को प्राप्त हुआ। कलाम साहब के सार्थक प्रयास और मार्गदर्शन में एचईसी ने मोबाइल लांचिंग पैड, एफ़सीवीआरएस, हॉरिजेंटल स्लाइडिंग डोर(एचआरडी),मोबाइल लांचिंग पेडस्टल और हैमर हेड टावर क्रेन इत्यादि का सफलता पूर्वक एवं नियत समय में निर्माण किया और देश को समर्पित किया।


दूसरा एचईसी देश में नहीं बन सकता- APJ अब्दुल कलाम
कलाम साहब ने एचईसी के आधारभूत संरचना को देखते हुए यह कहा कि दूसरा एचईसी दोबारा इस देश में नहीं बन सकता। इसीलिए एचईसी को हर हाल में देश का धरोहर मानते हुए इसको बचाने का और निरंतर चलाने का प्रयास किया जाए। अतः आज चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के दिन सभी एचईसी कर्मचारी ईश्वर से यह कामना करते है कि प्रक्षेपण सफल रहे और इसरो एवं अन्य संस्थाओं के प्रयास का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हो। एचईसी द्वारा किए हुए इस अतिमहत्वपूर्ण योगदान के लिए आज सुबह 11:00 बजे एचईसी मुख्यालय पर एचईसी ऑफ़िसर्स एसोसिएशन द्वारा मीडिया बंधुओं को संबोधित किया गया एवं चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के साथ एचईसी का उन्नति के रास्ते पर प्रक्षेपण का कामना किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N