logo

चुनावी उद्देश्य से बनाए गए इस बजट को नकारती है जनता- बन्ना गुप्ता

479.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश का 75वां बजट बुधवार को लोकसभा में मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की। सत्ता पक्ष जहां इसे देश के विकास की नींव रखने वाला बजट बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे लोकलुभावन और बेहिसाब महंगाई वाला बजट करार दिया। इस संबंध में झारखंड के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हर महीने 30 हजार कमाने वाले व्यक्ति को भी टैक्स देने के लिए मजबूर किया गया है। ये बेहिसाब मंहगाई का दंश झेल रहे मध्यम वर्गीय परिवारों पर और अत्याचार है। जब देश में लोगों के पास रोजगार नहीं है तब संवेदनहीन सरकार लोगों से कर वसूलने में लगी हुई है। जो निंदनीय है। यह बजट देश का बजट नहीं है। इसमें मध्यम वर्गीय परिवार, गरीबों और वंचितों के हितों को दरकिनार किया कर दिया गया। चुनावी उद्देश्य की मंशा से बनाए गए इस बजट को जनता नकारती है। इस बजट में महिलाओं को किनारे रखा गया है। युवाओं के अरमानों पर पानी फेर दिया गया है। किसानों, मजदूरों और कामगारों के हक और अधिकार को रौंदने वाला बजट है।