logo

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बार बार झारखंड का मान बढ़ाया हैःबाबूलाल मरांडी

johar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 126 वें एपिसोड में झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहू की चर्चा कर पूरे झारखंड की प्रतिभा,कला एवं संस्कृति का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता,यहां की कला,संस्कृति प्रधानमंत्री के दिलों में बसती है। इसलिए वे खोज कर इसकी महानता और विशेषता को अपने संबोधन से दुनियां के सामने उजागर करते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड सिर्फ खान खनिज के बल पर नहीं बल्कि अपनी कला,संस्कृति, रीति , रिवाज को बढ़ावा देकर आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मरांडी ने कहा कि स्वदेशी का संकल्प हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करेगा, आत्म निर्भरता को बढ़ाएगा और भारत को विश्व गुरु बनाएगा। उन्होंने राज्य की जनता से कहा कि उत्सव, त्योहार को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ें। स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देकर वोकल फॉर लोकल को की आवाज बुलंद करें।
पीएम ने झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहु के जोहारग्राम ब्रांड की चर्चा


दरअसल प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहु के जोहारग्राम ब्रांड की चर्चा की। उन्होंने कहा कि खादी की तरह ही हमारे handloom और handicraft sector में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो बताते हैं कि अगर परंपरा और innovation को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो अद्भुत परिणाम मिल सकते हैं। झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहू ने Johargram Brand के जरिए आदिवासी बुनाई और परिधानों को Global Ramp तक पहुंचाया है। उनके प्रयासों से आज झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दूसरे देशों के लोग भी जानने लगे हैं।


 

Tags - Jharkhand Prime Minister's Mann Ki Baat discussion on Jharkhand's Johargram brand Babulal Marandi welcomed