logo

पलामू में मुजाहिद अंसारी हत्याकांड में 2 युवक गिरफ्तार, 30 मई को बन पहाड़ी जंगल में मिली थी लाश

a762.jpg

पलामू:

पलामू जिला के चैनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल से 30 मई को मुजाहिद अंसारी नाम के व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में 23 वर्षीय अमित कुमार और 23 वर्षीय तसलीम अंसारी उर्फ सोनू है। दोनों सेमरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को इनके पास हत्या में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े, वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर मिला है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कलाई घड़ी भी बरामद की है। 

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
गौरतलब है कि 30 मई को मुजाहिद अंसारी का शव मिलने के बाद उसके पिता अब्दुल कलाम ने हत्या की आशंका जताते हुए चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराी थी। एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार यादव के नेतृत्व  में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना एवं अन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने 2 संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों का उद्भेदन नहीं किया है। 

हत्या की वजह जानने के लिए होगी पूछताछ
पुलिस का कहना है कि मुजाहिद अंसारी हत्याकांड की वजह जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए कोर्ट से आरोपियों की पुलिस हिरासत मांगी जाएगी। विस्तृत पूछताछ से ही हत्या की वजह स्पष्ट होगी, और साथ ही यह पता चल पाएगा कि क्या इसमें और भी लोगों की संलिप्तता है। 
 

Tags - JharkhandCrime NewsMurderPalamuPalamu Police