logo

मंंत्रियों ने दिया अभियंताओं की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन

jesa.jpg

द फॉलोअप डेस्क

JESA द्वारा 15 सितम्बर, 2026 को राष्ट्र के महान अभियंता सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की 164वें जयन्ती के अवसर पर 58वां अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेयजल स्वच्छता एवं उत्पाद मद्य निषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विकास एवं आवास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, पेयजल स्वच्छता सचिव मस्त राम मीणा विशेष रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर संघ द्वारा राज्य सरकार से इंजीनियर्स अकादमी की स्थापना, अभियंताओं को मजिस्ट्रेट ड्यूटी से मुक्ति, नियमानुसार प्रमोशन एवं झारखण्ड अभियंत्रण सेवा संघ के भवन निर्माण हेतु भूमि की व्यवस्था करने की मांग की गयी। संघ ने बताया कि अभियंताओं की इन मांगों को मंत्रियों द्वारा जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

समारोह में कई सेशन हुए। तकनीकी सत्र में राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात वक्ता डॉ० एन.एन बन्धु, डॉ० मनीष पाण्डेय, ई० अविनाश महिन्द्रकर एवं डॉ० डी. के. सिंह ने अपनी बात रखी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में संवेदक एवं कन्सल्टेंट के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया गया। परिचर्चा में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अनुभव प्राप्त अभियंताओं के साथ-साथ राज्य के सभी तकनीकी विभागों के कई अभियंता भी शामिल हुए। इस वर्ष "REVIVE (Rehabilitation Engineering for Vitality of Infrastructure, Value and Effective Management)" विषय पर तकनीकी परिचर्चा की गई। अभियंता दिवस के अवसर पर JESA ने अपने सेवानिवृत सदस्यों को उनकी राज्य के विकास में योगदान को देखते हुए सम्मानित किया।

Tags - Jharkhand Engineers Day JASA made many demands Engineers Academy promotion and others Minister Yogendra Prasad Sudhivya Sonu Deepika Pandey Singh attended