logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कल से 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, इन जिलों में छायेंगे बादल; जानें गर्मी से राहत कब

heat_wave_barish1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने वाली है। अगले तीन दिनों में 3 डिग्री पारा बढ़ेगा। जिससे लोगों को गर्मी का अहसा ज्यादा होगा। वहीं 15 मई से 19 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्म रहेगा। वहीं 20 मई को उत्तर पूर्वी भाग में गर्जन औऱ हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं।


इन जिलों में छाएंगे बादल
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। राज्य के कुछ जिले जैसे देवघर, गुमला, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, कुछ जिलों में तेज हवा और आंधी तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पश्चिम व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला व सिमडेगा शामिल है।


कैसा रहा मौसम का मिजाज
राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो कही जगहों पर गर्जन के साथ बारिश हुई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में दर्ज की गई, जहां 10 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावे गुमला, लोहरदगा सहित राज्य के कई इलाके में बारिश हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया है। राज्य में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand weather