logo

हर घर तिरंगा अभियान पर बोले राज्यपाल- 'भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा'

governor2023-08-14_at_5_45_31_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आज राजभवन के मुख्य द्वार पर रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईकेएस) द्वारा आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में सम्मिलित होकर 'हर घर तिरंगा' अभियान की इस प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईकेएस) के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय की अहम भूमिका

राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है। 'भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा।' यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश से ही हमारी पहचान है। आज हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय का योगदान अतुलनीय है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N