logo

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

agni2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची परिसर पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे। अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी  देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। 

Tags - Jharkhand Agniveer Neeraj Kumar Choudhary martyred in Ladakh resident of Deoghar CM and Governor paid tribute