logo

रांची हिंसा  : मृतक मुद्दसीर के पिता ने डेली मार्केट थाने में दर्ज करवाई FIR, कहा- पुलिसवाले टारगेट कर चला रहे थे गोली 

alam.jpeg

रांचीः
रांची के मेन रोड में 10 जून को हुई हिंसक घटना में 15 वर्षीय मुद्दसीर की मौत हो गई थी। इसे लेकर मुदस्सिर के पिता मोहम्मद परवेज आलम ने आज डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी करवाई है। मृतक के पिता व परिजन के करीब 4 घंटे तक थाने में  गुहार लगाने के बाद FIR दर्ज़ की गई। 

FIR में पुलिसकर्मियों के नाम शामिल 
दर्ज़ FIR में पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ गोली चलाने और मुस्लिम समुदाय को टारगेट कर जान मारने की नीयत की से गोली चलने की बात कही गई है। इसके   साथ ही मंदिर पर चढ़े विभिन्न हिंदू संगठन व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मुस्लिमों पर गोली चलाने के लिए पुलिस को उकसा रहे थे,इस बात का भी उल्लेख किया गया है।  पिता ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों सहित मंदिर पर चढ़कर गोली चलाने वाले नामित व्यक्तियों के ऊपर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।