logo

झारखंड में बर्फीली हवाओं का दिख रहा असर, लोहरदगा में पारा 3 डिग्री तक पहुंचा

thand6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। रविवार को इस बार का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया। जिसने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में कम तापमान लोहरदगा में 3 डिग्री सेसि दर्ज किया गया है। 
वहीं पलामू और अन्य जिलों में भी बर्फीली हवाओं का का सर काफी अधिक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड का कहर फ़िलहाल ऐसे ही जारी रहेगा। 25 दिसंबर तक राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेसि तक बना रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेसि के बीच पहुंच सकता है। 
हालांकि राजधानी में कहीं-कहीं जगहों पर ही कोहरे का नजारा दिखने को मिला है। एयरपोर्ट एरिया में विजिबिलिटी 400 मीटर के आसपास बनी रही। सबसे कम विजिबिलिटी देवघर में करीब 200 मीटर दर्ज किया गया। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar mausam news temperature news jharkhand mausam