logo

पलामू और चतरा में EOW की कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापेमारी

पलामू और चतरा में EOW की कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापेमारी

पलामू:

झारखंड के पलामू और चतरा में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम ने कथित बालू सिंडिकेट मामले में छापेमारी की कार्रवाई की है। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में 3 ठिकानों पर टीम की कार्रवाई की खबर सामने आई है। वहीं, पलामू में भी EOW की टीम पहुंचने की जानकारी सामने आई है। चतरा के हंटरगंज में कांग्रेस नेता अरुण सिंह, लोजपा नेता प्रेम सिंह और ठेकेदार शक्ति सिंह के आवास एवं कार्यालय जांच के दायरे में हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिहार में दर्ज पुराने बालू सिंडिकेट मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

बिहार बालू घोटाले के झारखंड से जुटे तार
इस जांच के तार बिहार में कथित बालू घोटाले से जुड़े बताए जा रहे हैं। बिहार EOW की जांच में झारखंड से जुड़े लोगों और कारोबारियों के नाम सामने आने के बाद कार्रवाई किए जाने की जानकारी है। वहीं, पलामू में भी टीम पहुंचने की खबर है। हालांकि, पलामू में छापेमारी के ठिकानों, जांच के दायरे और कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बरामद सामग्री की डिटेल नहीं आई है सामने
फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ, किन दस्तावेजों की जांच की गई और जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई क्या होगी, इस पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Tags - Jharkhand NewsPalamu NewsChatra NewsEOWRaid