logo

झामुमो के मंत्री-विधायकों ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया

ूूू.jpg


द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विभागीय समीक्षा बैठक को स्थगित कर दिया। मालूम हो कि 25 मई से लगातार विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। यह समीक्षा 11 जून तक प्रस्तावित है। लेकिन राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी के बीच उन्होंने आज समीक्षा बैठक स्थगित कर दिया। उसकी जगह सीएम हाउस में पार्टी के वरीय नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ गहन मंथन किया। कांग्रेस द्वारा कल राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने के बाद झामुमो के सामने अपने एक प्रत्याशी के नाम पर विचार करना है। साथ ही कांग्रेस के साथ अगर बात तीखी हो गयी है तो झामुमो दूसरे सीट के लिए प्रत्याशी देने पर विचार किया गया। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कल मीडिया से बातचीत करते हुए इसका संकेत भी दिया था। इधर बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए योगेंद्र प्रसाद, हफीजुल हसन ने कहा कि झामुमो दोनों सीटों पर चुनाव लड़े, इसका उन लोगों ने सीएम को सुझाव दिया है। इधर चर्चा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली भी जा सकते हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

Tags - Jharkhand JMM Rajya Sabha elections Chief Minister meeting