logo

मौसम : राजधानी को नहीं मिलने वाली है भीषण गर्मी से राहत, लेकिन कुछ जिलों में बारिश की संभावना

tapman6.jpg

रांचीः

पूरा राज्य गर्मी की तपिश से बेहाल है। अप्रैल में भी राहत मिलने की संभावना लगभग ना के बराबर है। कई जिलों में लू की स्थिति बनी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आज भी राजधानी का मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन एक राहत की बात यह है कि 16 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के साथ साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं 17 और 18 अप्रैल को राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ साथ बारिश की संभावना है। 


राजधानी को नहीं मिलेगी राहत 
हालांकि इन बारिशों का राजधानी के तापमान में कोई असर नहीं होगा। रांची को फिलहाल इसी तरह कि गर्मी झेलनी होगा। चार से पांच दिनों तक तापमान 40 के पार रहने का पूर्वानुमान किया गया है। आज भी उत्तर पश्चिमी और मध्य हिस्सों में लू चलने की संभावना है। बहुत सालों के बाद ऐसा देखा जा रहा है कि इतनी भीषण गर्मी के बाद भी बारिश नहीं हुई है। लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। 

 

येलो अलर्ट जारी

बता दें कि झारखंड में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने के कारण तपिश बढ़ी हुई है। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में आज हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है। इन हिस्सों में हीट वेव को ले मौसम विभाग ने बाकायदा येलो अलर्ट भी जारी किया है। आज भी राजधानी समेत आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा।

 

चार दिनों तक रांची का ये रहेगा तापमान
13 अप्रैल को  40 डिग्री 
14 अप्रैल को  40 डिग्री 
15 अप्रैल को  40 डिग्री 
16 अप्रैल को  40 डिग्री