logo

कल से लाभुकों के खाते में आएगी मंईया सम्मान की राशि

maiya.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दीपावली से पूर्व राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया है। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को 1276.4 करोड़ की राशि भेज दी है। जिला कोषागारों को दिए गए निर्देश में शुक्रवार से मंईया सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि 20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार है। 17 से 19 अक्टूबर के बीत राज्य की लगभग 51 लाख लाभुकों के खाते में मंईया सम्मान की राशि भेज दी जाएगी। मालूम हो कि पहले भी राज्य सरकार ने रक्षा बंधन, करमा पूजा, दुर्गा पूजा से पहले लाभुकों को उनके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी थी। ताकि त्यौहार के समय उन्हें इसका लाभ मिल सके।


 

Tags - Jharkhand Maiya Samman Yojana Funds to be transferred to beneficiaries' accounts from the 17th a Diwali gift