logo

टेट पास पारा शिक्षक आज सीएम आवास घेराव करेंगे

cm_house.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टेट पाल पारा शिक्षक आज सीएम आवास का घेराव करेंगे। टेट समन्वय समिति के बैनर तले पारा शिक्षक सुबह11 बजे मोरहाबादी मैदान में जमा होकर जुलूस के रूप में सीएम आवास की ओर बढ़ेंगे। टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के महासचिव मोहन मंडल ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। टेट सफल पारा शिक्षक वेतनमान देने की मांग कर रहे हैं। शिक्षक मोरहाबादी मैदान में जमा होंगे और फिर वहां से जुलूस की शक्ल में सीएम आवास के घेराव के लिए जायेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N