logo

G-20 में शामिल होने आए प्रतिनिधियों को खाना-पेय पदार्थ परोसने से पहले डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

1177.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में G-20 के प्रतिनिधियों की बैठक प्रस्तावित है। 2-3 मार्च को रांची में होनी वाली इस बैठक में शामिल होने करीब 150 डेलीगेट्स आएंगे। होटल रेडिसन ब्लू में दिनांक 01 से 04 मार्च 2023 तक प्रतिनिधि ठहरेंगे। उनके आने को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। डेलीगेट्स के आगमन को लेकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। वहीं, डेलीगेट्स के खान-पान को लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तरह सचेत है। इसलिए डेलीगेट्स को परोसे जाने वाले खाने और पेय पदार्थ की जांच पहले डॉक्टरों की टीम करेगी। इसको लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने रांची के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि आगामी G-20 की बैठक के निमित्त प्रतिनिधियों के खाद्य एवं पेय पदार्थ की जांच के लिए चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति करें।

पतरातू में भी जांच टीम रहेगी प्रतिनियुक्त
डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि दो स्थानों पर डॉक्टरों की टीम खाद्य पदार्थ व पेय पदार्थ की जांच के लिए प्रतिनियुक्त करें। होटल होटल रेडिसन ब्लू में दिनांक 01 से 04 मार्च 2023 तक प्रतिनिधि ठहरेंगे। ऐसे में यहां प्रतिनिधियों को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ की जांच के लिए तीन पालियों में चिकित्सक के टीम की प्रतिनियुक्ति करें। इसके अलावा G-20 की बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधि 03.02.2023 को पतरातू लेक रिसॉर्ट जाएंगे। उक्त स्थल पर प्रतिनिधियों के खाने / पीने हेतु खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ की जांच के लिए सुबह 08:00 बजे से प्रतिनिधियों के रांची वापस लौटने तक के लिए चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने कहा गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT