द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ (झारोटेफ़) की गिरिडीह जिला इकाई ने आज जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में जन समर्थन रैली का आयोजन किया। यह रैली झारोटेफ़ राज्य इकाई के आह्वान पर आयोजित की गई, जिसमें तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्य के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपा गया।
रैली की शुरुआत वनांचल कॉलेज मैदान से हुई, जहां सैकड़ों सरकारी कर्मी बाइक रैली के माध्यम से मंत्री आवास पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री सोनू का स्वागत बुके भेंट कर किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगे रखी गईं:

झारोटेफ़ द्वारा राज्यभर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पांच चरणों में आंदोलन चलाया जा रहा है। पहले चरण में हस्ताक्षर अभियान, दूसरे चरण में सभी प्रखंडों में ध्यानाकर्षण रैली और अब तीसरे चरण में विधायकों को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने सभी प्रखंडों से आए शिक्षकों व पदाधिकारियों का आभार जताया और आगामी 21 सितंबर को रांची में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी मंत्री को दी। जिला सचिव केदार प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों की सहभागिता की सराहना की।
इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तर के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। रैली शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई और कर्मियों ने उम्मीद जताई कि सरकार इन न्यायोचित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।