logo

मानगो फ्लाईओवर के लिए टाटा ने दी NOC, बन्ना गुप्ता ने कहा- जनता के लिए होगा अमूल्य तोहफा

mango_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टाटा स्टील ने अपनी ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दिया है। टाटा स्टील की ओर से शर्तों के आधार पर एनओसी दिया गया है। इस एनओसी के मिलने के बाद फ्लाईओवर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसकी पुष्टि खुद टाटा स्टील ने भी की है। राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक बना गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने से सबसे खुशी है। मंत्री बत्रा गुप्ता जमशेदपुर की जनता से किये वायदे को पूर्ण करने के लिए कृत संकल्पित है। जमशेदपुर की जनता को किए गए एक वायदे में मंत्री बना गुप्ता ने जमशेदपुर को जाम मुक्त करने खासकर मानगो की जनता को दिन प्रतिदिन जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण किए जाने पर अपनी प्रतिबद्धता जताया गया। इसी क्रम में मानगो फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए टाटा स्टील द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने से मानगो फ्लाई ओवर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वहीं, इसके लिए आम जनता में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: रांची के 5 थाना को मिले नए प्रभारी, SSP ने किया तबादला

जाम मुक्त होगा जमशेदपुर

इस संबंध में मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मानगो फ्लाई ओवर का टाटा स्टील द्वारा एनओसी दिया जाना उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो मंत्री सह क्षेत्र के विधायक के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार फैलाने में लगे थे। दुष्प्रचार फैलाने वाले वैसे लोग है जिनका क्षेत्र और जनता से कोई सरोकार नहीं है, ये लोग सिर्फ नकारात्मक राजनीति में व्यस्त रहते है। इन लोग का एक ही काम है क्षेत्र के विकास पुरुष बना गुप्ता के हर विकास कार्य का विरोध करना और क्षेत्र कि भोली-भाली जानता को बेवकूफ बना अपनी राजनीति रोटी सेकना चाहते है। मानगो फ्लाई ओवर मानगो कि जनता को अमूल्य तोहफा होगा, फ्लाई ओवर बनने से मानगो और जमशेदपुर जाम मुक्त होगा और जाम के कारण प्रतिदिन भुक्त भोगी जनता को नारकिय जीवन से मुक्ति मिलेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT