logo

रांची के 5 थाना को मिले नए प्रभारी, SSP ने किया तबादला

transfer1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के 5 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर नया प्रभार सौंपा गया है। इन पांचों को अलग-अलग थाने का प्रभारी बनाया गया है। इनमें तेजतर्रार दबंग ऑफिसर ममता देवी भी शामिल है। ममता देवी जो कि वर्तमान में साइबर सेल में प्रतिनियुक्ति थी,उन्हें चुटिया थाना का प्रभारी बनाया गया है।बता दें कि रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने  रांची शहर के कई थाना प्रभारी का तबादला किया है।

इनको सौंपा गया यहां का प्रभार
ममता देवी के अलावा मधुसूदन मोदक जो कि अभियोजन कोषांग में प्रतिनियुक्त है। उन्हें डेलीमार्केट का थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही आभास कुमार जो फिलहाल तक पुलिस केंद्र रांची का प्रभार संभाल रहे थे उन्हें काके का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केंद्र रांची में प्रतिनियुक्त इम्तियाज असहन को जगरनाथपुर थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केन्द्र रांची में प्रतिनियुक्त आभास कुमार को कांके थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केन्द्र रांची में प्रतिनियुक्त लक्ष्मीकांत को डोरंडा का थाना प्रभारी बनाया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT