बेड़ो (रांची)
एस.एस.+2 हाई स्कूल, बेड़ो परिसर में आयोजित समारोह में मैट्रिक और इंटर के 280 मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी सफलता की पहली सीढ़ी है, और अब उन्हें समय के महत्व को समझते हुए आगे की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि पहले प्रतिभा सम्मान सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित था, लेकिन 2005 में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने मांडर विधानसभा क्षेत्र में इसकी शुरुआत की, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी पहचान मिलने लगी। उन्होंने कहा कि आज मांडर मॉडल को अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अपनाया जा रहा है।

मंत्री शिल्पी ने यह भी कहा कि ग्रामीण छात्र अनेक चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह साबित करता है कि अगर सही दिशा मिले तो गांवों से भी डॉक्टर, इंजीनियर और IAS जैसे अधिकारी निकल सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि मोबाइल और तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
सम्मानित टॉपर्स में प्रमुख नाम:
• मैट्रिक की प्रखंड टॉपर – श्रुति कुमारी
• इंटर (कला संकाय) – उषा कुमारी
• इंटर (वाणिज्य संकाय) – मोनिका कुमारी
• इंटर (विज्ञान संकाय) – कल्याणी कुमारी
मंत्री ने अंत में कहा, “सम्मान से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। मेहनत करने वालों को कोई नहीं रोक सकता।”

कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ अंचलाधिकारी प्रताप मिंज, जिला परिषद सदस्य बेरोनिका उरांव, उप प्रमुख मुदस्सिर हक, प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, सांसद प्रतिनिधि जोगेस उरांव, बीओ मैडम, मुखिया सुशांति भगत, थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान, विधायक प्रतिनिधि देवनिस तिग्गा, नवल किशोर सिंह, संभु राम, फहीमूल हक, रोशन तिर्की, पंचू मिंज, बिरशु तिर्की, सिलवेस्टर, मीर मुस्लिम, सोमरा लोहरा, संजय कच्छप, बिसेश्वर उरांव, राजेश गोप, कबूल राय, तवकिर, एकरार, चरवा उरांव, रुस्तम अजीज, गोवर्धन, लिडील, असा देवी, मतीन समेत बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
