logo

साहिबगंज के इस गांव में अवैध राइफल के साथ धराए 4 संदिग्ध, जांच जारी

a196.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, साहिबगंज:

झारखंड के साहिबगंज में पुलिस ने अवैध राइफल के साथ 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 4 राइफल बरामद किए हैं। मामला साहिबगंज के राधानगर थानाक्षेत्र अंतर्गत बेगमगंज गांव का है। पुलिस ने जिन 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस को इलाके में विस्फोटक जमा किए जाने की भी जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले राधानगर थानाक्षेत्र के वीर नग दियारा में एक महिला ने हथियार के बल पर फसल लूटने की शिकायत पुलिस से की थी। पोक्खो देवी नाम की महिला ने पुलिस को दिए लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि दियारा में उनकी गेहूं को बर्बाद किया जा रहा है।

महिला ने लगाया था यह आरोप
पोक्खो देवी ने पुलिस के पास विनय मंडल, शंकर मंडल, नरेश मंडल, नसरुल उर्फ नस्सी शेख, अशोक मंडल और अजय मंडल पर रुपये और जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। वहीं यह भी आरोप लगाया था कि बंगाल का एकरामुल शेख सहित अन्य लोग हथियार के बल पर उसकी फसल नष्ट कर देते हैं। महिला ने विनय मंडल पर अपशब्द कहने हथियार के बल पर धमकाने का भी आरोप लगाया था। 

संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है पुलिस
राधानगर पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस जानना चाहती है कि उनके पास हथियार कहां से आया। क्या उनके पास और भी विस्फोटक सामग्री है। इलाके में 4 अवैध हथियार मिलना बड़ी चिंता का विषय है। पुलिस गहना से जांच में जुटी है।