logo

सुशांत गौरव ने किया लोक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान

sulabh.jpg


द फॉलोअप डेस्क

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत सुलभ इंटरनेशलन सर्विसेज आर्गेनाइजेशन द्वारा पिछले दिनों रांची रेलवे स्टेशन के आसपास साफ-सफाई कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव और उप प्रशासक गौतम कुमार साहु विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर सुशांत गौरव ने कहा कि लोक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देना, हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम में रांची नगर निगम के रवींद्र कुमार, लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, डॉ आनंद शेखर झा, मुकेश कुमार, राहुल यादव के अलावा रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मवीर कुमार भी उपस्थित थे। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन रांची के मानद नियंत्रक आनंद शेखर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में संस्था के स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई करनेवाले लोगों को मास्क और दस्ताने भी दिए गए।

Tags - Jharkhand Sulabh International Cleanliness Fortnight Ranchi Railway Station Ranchi Municipal Corporation Administrator Sushant Gaurav