logo

बड़ी खबर : सुनीता चौधरी होंगी रामगढ़ उपचुनाव में AJSU से प्रत्याशी, कल करेंगी नामांकन

sunita.jpg

डेस्क:

आजसू ने रामगढ़ उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का किया ऐलान कर दिया है।  सुनीता चौधरी आजसू ने प्रत्याशी घोषित किया है। सुनिता कल नामांकन करेंगी। इस बात की जानकारी आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत ने दी है। बता दें कि 31 जनवरी  से उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गई है। नामाकंन की प्रकिया 7 फरवरी तक चलेगी। स्क्रूटनी 8 फरवरी को होगा। इसके साथ ही नाम वापस की तिथि 10 फरवरी तक है। इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगा। रिजल्ट की घोषणा 2 मार्च को की जाएगी। 

ममता देवी की सदस्ता रद्द होने से हो रहा चुनाव
बता दें कि रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को आईपीएल गोलीकांड मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य विधानसभा ने अयोग्य घोषित कर दिया था। मामला साल 2016 का है। जिसमें नागरिक चेतना मंच के बैनर तले मांगों को लेकर आईपीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन हुआ था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT