रांचीः
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को हाईकोर्ट से राहत मिली है। सुनील तिवारी के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। बता दें कि सुनील तिवारी पर उनके घर में काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसे जाति सूचक गालियां भी दी है।

2021 में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी
इस मामले में 16 अगस्त 2021 को रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। युवती का कहना है कि उसे सुनील तिवारी की नियत का अंदाजा धीरे-धीरे होने लगा था। सुनील तिवारी मुझे हमेशा चॉकलेट देते थे। एक दिन घर पर कोई नहीं था तो सुनील तिवारी ने उसके शरीर प्राइवेट पार्ट्स को छूना शुरू किया जिसका उसने विरोध किया तो सुनील तिवारी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सोमवार को हुई मामले की सुनवाई
बता दें कि सुनील तिवारी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी है। सुनील तिवारी की याचिका पर हाईकोर्ट ने न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता आर एस मजूमदार और रोहन मजूमदार ने अदालत में पक्ष रखा।
युवती का कहना है कि दुष्कर्मं करने के बाद सुनील तिवारी ने उससे मोबाइल पर फोन कर मुझसे माफी मांगी। दूसरे दिन उन्होंने मुझे पैसे का लालच देकर कहा कि मैं उस घटना का जिक्र किसी से न करूं। ऐसा करने पर वो मुझे मुहमांगा पैसा देंगे।

युवती ने मामला दर्ज करवाया
युवती के आवेदन पर अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 229/ 2021 दर्ज किया जा चुका है. जिसमें आईपीसी की धारा 376(1), 354 a ,354 b ,354 d ,504 ,504 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (va ) लगायी गयी है। बता दें कि सुनील तिवारी को 12 सितंबर को दिल्ली-आगरा रोड से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद सुनील तिवारी को सैफई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।