logo

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की सुदेश महतो ने की कड़ी निंदा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर एक्शन की मांग

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की सुदेश महतो ने की कड़ी निंदा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर एक्शन की मांग

रांची
आजसू (AJSU) सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) ने आज एक बयान जारी कर झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा (Surya Singh Besra) पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। महतो ने कहा, झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा जी के साथ जमशेदपुर (Jamshedpur) में एक कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट की घटना अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए, कम है। सूर्य सिंह बेसरा झारखंड आंदोलन (Jharkhand Movement) के उन संघर्षशील योद्धाओं में से हैं, जिन्होंने अलग राज्य के सपने को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।

आजसू के प्रथम महासचिव रहे
आजसू नेता ने कहा, वे आजसू के प्रथम महासचिव रहे। झारखंड के लिए उन्होंने अपनी विधायकी तक का त्याग किया। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। घटना से जुड़े सभी आरोपों की सच्चाई सामने लाई जाए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Tags - Sudesh Mahto Surya Singh Besra AJSU Party Jharkhand Movement Jamshedpur