logo

उपलब्धि : रिम्स में चार माह की बच्ची के दिल का सफल ऑपरेशन, झारखंड के इतिहास में पहली बार

0a7cad63-37d2-4f42-b898-0c64b52f3967.jpg

रांचीः 

रिम्स से लापरवाही की खबरें तो आती रहती हैं। लेकिन आज एक अच्छी खबर आ रही है। यहां एक चार महीने की बच्ची के दिल का सफल ऑपरेशन किया गया। बच्ची के दिल में छेद था, जिसका जटिल ऑपरेशन किया गया है। रिम्स के डॉक्टरों ने बच्ची की जान बचाई है। डॉ राकेश चौधरी और उनकी टीम ने यह सफल ऑपरेशन किया है। बच्ची पुरुलिया की रहने वाली है।

पहले जमशेदपुर में इलाज चल रहा था, वहां से बच्ची को रांची रिम्स रेफर किया गया था। पहली बार रिम्स में इतनी छोटी बच्ची के दिल का ऑपरेशन किया गया है। बच्ची के छोटे होने के कारण यह बहुत रिस्की ऑपरेशन था। 


 

वजन नहीं बढ़ा
पुरुलिया बंगाल की रहने वाली पार्वती मोदी की बच्ची चार साल की है, बच्ची का वजन मात्र ढाई किलो ही था।  डॉक्टर इतने छोटे बच्चे की सर्जरी करने को तैयार नहीं थे।

ऐसी स्थिति में परिजन बच्ची को लेकर रिम्स के पेडियाट्रिक विभाग लेकर आये। इसके बाद कार्डियो सर्जरी डिपार्टमेंट में रेफर किया गया। टेस्ट के बाद पता चला कि उसके दिल में छेद है।  इस वजह से लंग्स का प्रेशर भी काफी बढ़ गया था। जिससे कि चार महीने बाद भी बच्ची का वजन नहीं बढ़ रहा था।