द फॉलोअप डेस्क
60-40 नाय चलतो की मांग करने वाले स्टूडेंट्स कल यानि 20 मार्च को सीएम आवास का घेराव कैंसिल कर दिया। दरअसल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने, झारखंडी हित में नियोजन नीति लागू करने व नियोजन फार्म भरते समय स्थानीय प्रमाण पत्र क्रमांक संख्या भरना अनिवार्यता करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने की योजना झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने की थी। इसके लिए रांची डीसी को पत्र यूनियन की ओर से दिया गया था। लेकिन 19 मार्च को सरकार की ओर से पहल की गई। जिसके बाद मंत्री आलमगीर आलम ने स्टूडेंट्स यूनियन से वार्ता की। जिसके बाद संतुष्ट होकर स्टूडेंट्स ने घेराव कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया। स्टूडेंंट्स का कहना है कि मंत्री ने उन्हें 4 दिन इंतजार करने को कहा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस दिन तक स्थितियां साफ कर दी जाएंगी।

60-40 का शिगूफा कहां से आया
आलमगीर आलम से वार्ता के बाद स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्होंने हमलोगों से ही पूछा कि आखिर 60-40 का शिगूफा कहां से आया? स्टूडेंट्स ने मंत्री से कहा कि हर जिले का लास्ट सर्वे के आधार पर स्थानीयता नीति बने। नीति बनाए जाने के दौरान स्टूडेंट्स के प्रतिनिधि को भी किया शामिल जाए। स्टूडेंट्स ने यह भी कहा कि जो स्टूडेंट्स ये कहते हैं कि वे 2000 से पहले से यहां रह रहे हैं। वो अपने राज्य के पदाधिकारियों से लिखाकर दें कि वे झारखंड के अलावा अपने राज्य के स्थानीयता का व अन्य लाभ नहीं लेंगे।

साथियों से किया अनुरोध, नहीं आएं रांची
मंत्री आलमगीर आलम से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर चुके यूनियन के नेताओं ने सभी साथियों से अनुरोध किया कि वे रांची न आएं। उन्होंने बताया कि कल राज्य के सभी जिलों से बेरोजगार झारखंडी युवक रांची में होने वाले सीएम आवास के घेराव कार्यक्रम में आने वाले हैं। हम लोग कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं इसलिए अच्छे माहौल में संतोषजनक वार्ता के बाद सभी को कार्यक्रम स्थगित किए जाने की सूचना दी जा रही है। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया है कि वे अपने जिले में रहें, रांची न आएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT