द फॉलोअप डेस्क
आंदोलनरत छात्र की तरफ से जो डेलिगेशन सरकार द्वारा बनाई गई कमिटी से मुलाकात करने जाएगा, उनका नाम जारी कर दिया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार, अंकित कुमार शामिल है। बता दें कि संशोधन के बाद यह लिस्ट जारी हुआ है। संशोधित सूची में पूर्व महाधिवक्ता अजित कुमार और दोनों पत्रकारों का नाम हटा दिया गया है। छात्र बिना पत्रकार और वकील के वार्ता के लिए तैयार हैं। छात्रों के नाम में भी मामूली परिवर्तन किया गया है। साथ ही एक नाम की बढ़ोतरी भी है। पहले मात्र 8 छात्रों के नाम थे, अब प्रतिनिधिमंडल में 9 छात्रों के नाम हैं।