द फॉलोअप डेस्क
आंदोलनरत छात्र बिना वकील और पत्रकार के ही सरकार से बात करने को तैयार हो गये हैं। फिलहाल वो एक मीटिंग करेंगे उसके बाद तय कर लेंगे कि सरकार से मिलने कौन लोग जाएंगे। अभी कुछ देर पहले SDM और ADM वार्ता के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद छात्र लगभग तैयार है कि वह बिना वकील और पत्रकार के ही सरकार की बनी कमेटी से मुलाकात करने जाएंगे। फिलहाल कमेटी में संशोधन हो रहा है।
