logo

झारखंड : आंधी–बारिश ने बरपाया कहर, मकान ढहे; पोल और पेड़ उखड़े

tree_colapsed.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार और रविवार रात को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी चली। इस दौरान कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक हुए आंधी-पानी ने कई जगह पर कहर बरपाया। तेज हवा के कारण कई घरों को छप्पर उड़ गए। कई जगह पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से कई घरों ढह गए। वहीं रांची शहर में भी कई पेड़ गिरे। डोरंडा में पेड़ गिरने से बहुत देर तक आवागमन ठप रहा। वहीं लातेहार में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई। 

संताल-कोयलांचल में भी नुकसान

संताल-कोयलांचल में भी तेज आंधी और बारिश से कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है। धनबाद शहर में विनोद बिहारी महतो कोलांचल विवि का मेन गेट आंधी की वजह से टूटकर बिखर गया। वहीं जिला परिषद मैदान में लगने वाले पुस्तक मेला के लिए लगाया गया पंडाल भी टूटकर बर्बाद हो गया। वहीं कई घरों के छप्पर भी उड़ गए हैं। देवघर के कुकराहा दूबे बाबा मंदिर प्रांगण स्थित शिवशक्ति महायज्ञ परिसर के कई तोरण द्वार और प्रकाश की व्यवस्था क्षतिग्रस्त हुई। वहीं मधुपुर-जसीडीह रेलखंड के नया पतरो मथुरापुर स्टेशन के बीच पोल संख्या 301 के निकट पेड़ की डाली टूटकर 25000 वोल्ट ओवरहेड बिजली तार पर गिरकर लटक गया। जिसे लेकर रेल प्रशासन ने अप और डाउन रेल परिचालन तत्काल कुछ देर के लिए बंद कर दिया था। दुमका और गिरिडीह में भी कई घरों के छप्पर उड़ गए।


सबसे अधिक बारिश कोडरमा में
हालांकि आज इन तमाम जगहों पर सुबह से मौसम साफ है। धूप भी निकली हुई है। हवा भी सामान्य रूप से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। राज्य में अब अगले पांच दिनों के दौरान मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। वहीं राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश कोडरमा में दर्ज की गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand weather