द फॉलोअप डेस्क
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने 11 से 15 सितंबर तक आयोजित होनेवाली राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता 2025-26 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन के हस्ताक्षर से आज यह आदेश जारी किया गया। मालूम हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किया जाता है। इसमें राज्य के स्कूली बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास के उद्देश्य से खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं "खेलो झारखंड" के बैनर तले आयोजित की जाती हैं। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेते हैं और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है।
