द फॉलोअप, रांची
झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरू प्रसाद गोंड, सहायक महाप्रबंधक क्षितिज, रौशन चौधरी एवं प्रशांत कुमार शामिल थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक (जून 2026) की स्मारिका पुस्तिका भेंट की।
