logo

साहिबगंज में 10 सूत्री मांगों को लेकर आदिम जनजाति विकास समिति का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

साहिबगंज में 10 सूत्री मांगों को लेकर आदिम जनजाति विकास समिति का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

साहिबगंज:

साहिबगंज समाहरणालय के समक्ष शुक्रवार को अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के बैनर तले 10 सूत्री मांगों को लेकर 1 दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। महासचिव शिव चरण मालतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहाड़िया जनजाति के महिला एवं पुरुष शामिल हुए।

भाषा-संस्कृति समेत कई मुद्दों पर हुई बात
प्रदर्शन के दौरान आदिम जनजाति समुदाय के अधिकारों, भाषा, संस्कृति, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने मालतो एवं माल पहाड़िया भाषा को झारखंड की जनजातीय भाषाओं में शामिल करने, आदिम जनजाति समुदाय के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण लागू करने तथा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने की मांग की। इसके अलावा समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए विशेष योजनाएं संचालित करने तथा भाषा और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने की मांग सरकार से की गई।

राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। समिति के सदस्यों ने कहा कि आदिम जनजाति समुदाय लंबे समय से अपनी मूलभूत समस्याओं और अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहा है। मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।

मौके पर समिति के उपाध्यक्ष बैजनाथ पहाड़िया, संयुक्त सचिव डेविड मालतो सहित बड़ी संख्या में पहाड़िया समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand NewsPrimitive Paharia TribeSahibganj NewsPrimitive Tribe Problem