logo

धनबाद : आपसी विवाद में सिंह मेंसर समर्थक को मारी गोली, पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य पर फायरिंग का आरोप

dhanbad_firing.jpg

धनबाद:
धनबाद के झरिया के तिसरा थानाक्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है। थाना से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर चर्चित घराना सिंह मेंसर समर्थक अविनाश सिंह को गोली मारी गई है। मामला रविवार देर रात का है। इस गोलीबारी में एक गोली अविनाश उर्फ सोनू के नाक के पास लगी है। वहीं दूसरी गोली उसके हाथ में लगी है। गंभीर अवस्था में उसे SNMMCH में भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने फौरन निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला गंभीर होने के कारण युवक को दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। 

पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर पर लगाया आरोप
अविनाश के भाई मोनू सिंह ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि एकलव्य अपने कुछ लोगों के साथ चार गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। वह गाड़ी से उतरते ही अविनाश को निशाने पर लेते हुए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस दौरान अविनाश को दो गोली लगी। 


बीसीसीएल क्वार्टर में रहता है अविनाश
इस घटना के पीछे कोयला तस्करी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सोनू के पिता दिनेश सिंह बीसीसीएल कर्मी है। वह जनता मजदूर संघ गोलकडीह शाखा के सचिव भी हैं। जो जयरामपुर के बीसीसीएल क्वार्टर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही जनता मजदूर संघ के महासचिव मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम मामले की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।