सिमडेगा
सिमडेगा (Simdega) विधायक भूषण बाड़ा (Bhushan Bara) पर नाबालिग (Minor) के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप चर्चा में है। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad - ABVP), झारखंड (Jharkhand) प्रदेश ने जांच की मांग की। कहा है कि जनप्रतिनिधि (Public Representative) पर इस प्रकार के गंभीर आरोप लगना समाज में महिला एवं बालिका सुरक्षा (Women and Girls' Safety) को लेकर कई सवाल खड़े करता है। प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी (prakash tuti) की ओऱ से मांग की गयी है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। पीड़िता को न्याय मिले तथा उसे और उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए।

पद या प्रभाव न्याय की प्रक्रिया में बाधा नहीं बनना चाहिए
कहा है कि परिषद् का स्पष्ट मत है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। किसी व्यक्ति का राजनीतिक पद या प्रभाव न्याय की प्रक्रिया में बाधा नहीं बनना चाहिए। यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। अभाविप नाबालिगों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है। परिषद् मांग करती है कि इस मामले में किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव स्वीकार किए बिना पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
