logo

सिमडेगा डेली मार्केट में अतिक्रमण पर सख्त DC, तत्काल हटाने और पार्क खोलने का निर्देश

DCSIM1.jpg

सिमडेगा
शहर के डेली मार्केट और नगर परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण के कारण अक्सर ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों की परेशानी के मद्देनजर उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने अधिकारियों के साथ डेली मार्केट और नगर परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स एरिया का घूमकर निरीक्षण किया। वहां अतिक्रमण की स्थिति और अव्यवस्था का आलम देख उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों  सहित सदर सीओ को अविलंब अतिक्रमण हटवाकर व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। साथ हीं उन्होंने मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क को सफाई करवाकर बच्चों के लिए हर दिन खोलने का निर्देश दिया।


मौके पर ये लोग थे मौजूद 
मौके पर अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, नगर परिषद प्रशासक  अरविंद तिर्की, नजारत उप समाहर्ता -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, सिटी मैनेजर  साहित्य अन्य उपस्थित रहे।

Tags - Green Day Ranchi School Environmental Awareness Green Plateau Public School School Event